Home KORBA 31 जोड़ों का विवाह हुआ सर्वमंगला मंदिर परिसर में,उप मुख्यमंत्री अरुण बोले-...

31 जोड़ों का विवाह हुआ सर्वमंगला मंदिर परिसर में,उप मुख्यमंत्री अरुण बोले- आदर्श स्थापित करें

0
48

acn18.com कोरबा /फाल्गुन कृष्ण सप्तमी को कोरबा के सर्वमंगला मंदिर परिसर से 31 जोड़ों ने जिंदगी की नई यात्रा शुरू की। मंदिर समिति ने सामूहिक आयोजन में इन जोड़ों का वैदिक परंपरा से विवाह संपन्न कराया। आचार्यों सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि विवाहित जोड़ों को अपने कार्यों से समाज मे आदर्श स्थापित करना चाहिए।

vlcsnap 2024 03 02 16h52m45s859

वर्ष 2024 में गैर सरकारी प्रयासों से किया गया यह अपने तरह का विशेष आयोजन रहा जिसमें आर्थिक रुप से कमजोर 31 जोड़ो का विवाह हिंदू पद्धति से संपन्न कराया गया। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से जरूरी प्रक्रिया की जा रही थी। सर्व मंगल मंदिर परिसर में इसके लिए खास तैयारी की गई जहां पर वेद मंत्र के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ। नव दंपतियों को उपहार में कई प्रकार के समान उपलब्ध कराए गए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस तरह के प्रयास की सराहना की और इस बात का जिक्र किया कि निश्चित रूप से आयोजकों को यह सब करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी होगी।उन्होंने नव दंपत्ति को बधाई दी और समाज मे आदर्श स्थापित करने का आव्हान भी किया। अरुण साव ने कहा कि देश और दुनिया मे सनातन का डंका बज रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर गाव से लेकर शहर में भक्ति की जो धारा बही, वह अद्भुत थी।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने याद किया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की पिछली सरकार के द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए गए और हजारों विवाह संपन्न करने के साथ पुण्य प्राप्त किया गया।

vlcsnap 2024 03 02 16h53m01s952

याद रहे सर्वमंगला मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा पहली बार इस प्रकार के सामाजिक सरोकार दिखाए गए हैं जिसके माध्यम से अच्छा संदेश देने का काम किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और विभिन्न समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।