Home KORBA बाकी मोगरा के नागिन भाटा मोहल्ले में 3 साल के मासूम बच्चे...

बाकी मोगरा के नागिन भाटा मोहल्ले में 3 साल के मासूम बच्चे की मौत

0
135

Acn18.com/बाकी मोगरा से महेंद्र सिंह, बाकी मोगरा थाना अंतर्गत नागिन भाटा मोहल्ले में एक परिवार अपने पूरे परिवार के साथ निवास करता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा था जगदीश सांडे पिता राजकुमार सांडे का तीन वर्षीय पुत्र के मुंह में आज सुबह एक छिपकली घुस गई थी बच्चे की मां किसी काम से पास की दुकान गई थी।

आठ बजे के आस पास की घटना बतलाई जा रही है। सुबह के समय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुस जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूबा मामले की सूचना पर थाना बाकी मोंगरा के प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे व महिला प्रधान आरक्षक पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रहे है। बच्चे की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पता चल पाएगा।