होली के दिन रायपुर में 3 मर्डर और दो जानलेवा हमला, रंग-गुलाल-डांस के लिए हत्या, सगे भाई का भी कत्ल

0
10

Holi के दिन Raipur में 3 मर्डर और दो जानलेवा हमला, रंग-गुलाल-डांस के लिए हत्या, सगे भाई का भी कत्ल

रायपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार…

*प्रकरण- 01 थाना आरंग*

दिनांक 04.03.26 को थाना आरंग क्षेत्र में नीरज लोधी अपने अन्य दो दोस्तों के साथ साहू टी स्टॉल कलई चौक जा रहा था, कि साहू पारा के संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे थे उसी समय पहले से वहां बहुत लडके खड़े थे जो तीनों के परिचित है, रंग गुलाल लगाने के लिए बाईक को रोक कर चाबी निकाल लिये। तीनों के द्वारा रंग गुलाल मत लगाओ बोलने पर संजू निषाद और उसके अन्य साथी गाली गलौज करने लगे और तीनो को बाईक से नीचे गिरा दिये तथा तीनों के साथ मारपीट करने लगे। संजू निषाद ने अपने हाथ में पहने लोहे के चूड़ा से नीरज लोधी के सिर पर मारा और जमीन पर गिरा तथा सभी उसके साथ मारपीट करते हुये अपने पास रखें चाकू से नीरज लोधी के सीने में वार किया, जिससे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।*

*प्रकरण 02 -थाना विधानसभा*

दिनांक 04.03.26 को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मटिया में आपसी घरेलू बात को लेकर विवाद करते हुये आरोपी कमलेश विश्वकर्मा एवं अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के साथ लडाई झगडा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से सिर में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाये जिससे मौके पर मृतक दिनेश कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गयी। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 81/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।*

*प्रकरण 03 -थाना खरोरा*

दिनांक 04.03.26 को थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम माठ में डांस करने की बात को लेकर हुये विवाद में महिला आरोपी श्रीमती हीरा बाई पटेल एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक द्वारा चाकू से मृतक मोहित धीवर पिता कुबेर उम्र 20 साल मांठ थाना खरोरा जिला-रायपुर की हत्या कर दिये तथा देवा वर्मा पिता नारद वर्मा उम्र 20 साल तथा कमलनारायण यादव पिता शक्ति यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम माठ पर हंसिया से वार कर चोट पहुंचाये जिनका उपचार जारी है।