spot_img

10 लाख रुपए कैश के साथ 3 गिरफ्तार:CG-ओडिशा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़ाए, जांच कर रही पुलिस

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने 10 लख रुपए कैश के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, यह तीनों युवक ओडिशा से पैसे लेकर आ रहे थे। हालांकि यह पैसे किसने दिए थे? किस काम के लिए दिए थे? कहां पहुंचाने जा रहे थे? इस बात का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी दे दी है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बॉर्डर में स्थित CG के धनपुंजी में चेकपोस्ट लगाया है। हर दिन की तरह सोमवार की रात भी पुलिस बॉर्डर पार करने वाली वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरन ओडिशा की तरफ से एक नीले रंग की कर बॉर्डर पारकर छत्तीसगढ़ आई। यहां चेकपोस्ट में मौजूद जवानों ने कार को रुकवाया। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

जिसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 500-500 रुपए के करीब 20 बंडल बरामद किए गए। जब पुलिस ने इन पैसों की गिनती की तो लगभग 10 लख रुपए निकले। इसके बाद इन तीनों युवकों से इन पैसों के बारे में पूछताछ की गई। जगदलपुर CSP विकास कुमार ने बताया कि, तीनों ने पैसे कहां से लाए हैं? कहां ले जा रहे थे? इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।

इसलिए शक के आधार पर तीनों को पकड़ लिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा: सी मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखिए वीडियो

कोरबा, 17 अक्टूबर 2024: ट्रांसपोर्ट नगर चौक के समीप स्थित सी मार्ट में आज आग लग गई। आग शॉर्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -