Home Uncategorized अवैध गांजे की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का मादक...

अवैध गांजे की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का मादक पदार्थ जब्त

0
78

acn18.com धमतरी। पुलिस को नशे के शौदागरों को पकड़ने में सफलता पाई है जहां शहर के अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. धमतरी शहर का मामला।

बता दें कि पुलिस को मुखबीर से सूचना हुआ था कि नगरी सिहावा रोड की ओर से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है. जिस सूचना पर नहर नाका चौक के पास नाकाबंदी किया गया था. चेकिंग के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 63.800 ग्राम कीमत 6,38000/-रूपये जब्त किया है. वही आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1. अवरार मलिक पिता रफीक मलिक(एकात मलिक) उम्र 22 वर्ष निवासी चाद मस्जिद के पास साकरोद थाना खेकड़ा जिला बागपत उत्तर, प्रदेश

2. गौरव शुक्ला पिता अनिल शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी पटखेली सम्पत पाठक पोस्ट पश्चिम थाना बरसठी जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश,

3. नदीम अहमद पिता इंतजाम अली उम्र 33 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद पश्चिम थाना लोनी देहात गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।

गर्मी में डैंड्रफ और पसीने से होने वाली खुजली से क्या आप भी हैं परेशान, तो अपनाएं घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम