spot_img

कोरोना के मामलों में 28 फीसदी का उछाल, 24 घंटे में 3824 नए केस; एक्टिव केस 18 हजार के पार

Must Read

acn18.com नई दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। हर दिन मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बता दें कि रविवार को दर्ज किए गए कोरोना के नए मामले शनिवार (1 अप्रैल) के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

- Advertisement -

24 घंटे में कोरोना के 3824 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यह संख्या तकरीबन 2 हजार के आस-पास थी। आज दर्ज किए गए केसों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई।

रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत

24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली और एक की केरल द्वारा पुष्टि की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.04 फीसद है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत

डेली पाजिटिवीटी दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिवीटी दर  2.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

बाइक और स्काॅर्पियो में हुई आमने-सामने भिडंत, हादसे के बाद सिटी बस के नीचे घुसा बाइक सवार,चक्के में घंटो पैर फंसने से युवक की जान फंसी रही सांसत में

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

Video कार ट्रैक्टर से टकराई, ट्रैक्टर किराना दुकान में घुसा

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप तीव्र गति से जा रही कार...

More Articles Like This

- Advertisement -