spot_img

23वी राज्य खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की टीम शामिल

Must Read

Acn18.com/पावर सिटी कोरबा के सीएसईबी खेल मैदान में 23वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रदेश के सभी जिलों की भागीदारी इस प्रतियोगिता में हो रही है। महापौर के द्वारा खेल आयोजन का शुभारंभ किया गया।

- Advertisement -

वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग समय पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाने हैं और इसके माध्यम से खिलाड़ियों को क्षमता प्रदर्शित करने का मौका देना है। 23वी राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता इसी कड़ी में बिजली उत्पादन कंपनी के खेल मैदान में आयोजित की गई है जिसका शुभारंभ कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद और सभापति श्याम सुंदर सोनी के द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए इस आयोजन के लिए सरकार को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया गया कि खिलाड़ी भावना के साथ सभी टीम यहां पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद खिलाड़ियों ने अपने जिले के ध्वज के साथ मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता में शेड्यूल के अंतर्गत अलग-अलग खेलकूद संपन्न कराए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई की ड्यूटी इस आयोजन को संपन्न करने के लिए लगाई गई है

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -