spot_img

36 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़े गए:2 लाख 52 हजार का गांजा जब्त, राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों युवक

Must Read

Acn18.com/बालोद पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वतंत्रता दिवस की आड़ में गांजा खपाने की फिराक में थे। उनके पास से 2 लाख 52 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। मामला सनौद थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

सनौद के थाना प्रभारी भुजबल साहू ने बताया कि मुखबिर से कार में गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सनौद तिराहा चौक पर संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 2 सफेद बोरी में 8 भूरे रंग के पैकेट में करीब 36 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजे के साथ कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। गांजा समेत कुल 3 लाख 62 हजार का सामान जब्त किया गया है।

राजस्थान के हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार दोनों आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के नाम अशोक प्रजापत (27 वर्ष) और भगवान सिंह राजपूत (22 वर्ष) हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CG News: थाने में गूंजाई गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -