कोरबा के 200 मेगावाट प्लांट से रेस्क्यू किए गए 2 अजगर,आरसीआरएस के सदस्यों ने किया रेस्क्यू …देखिए वीडियो

0
143

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के केटीपीएस पूर्व प्लांट में 2 विशालकाय अजगर स्विच यार्ड एरिया में घूमते नजर आए, जिसके बाद वहां के सिक्योरिटी अधिकारियों द्वारा आरसीआरएस संस्था को इसकी सूचना दी गई. अध्यक्ष अविनाश यादव और उनके साथियों ने दोनों अजगर पकड़ कर जंगल के हवाले कर दिया

अविनाश यादव को बीती रात लगभग 11 बजे सूचना मिली दो अजगर संयंत्र में भ्रमण कर रहे हैं. जिसके उपरांत अविनाश बिल्कुल भी देरी न करते हुए अपने टीम के सदस्य सागर साहू के साथ प्लांट पहुंचे, व उन्होंने देखा कि 2 विशालकाय अजगर स्विच यार्ड एरिया में बड़े आराम से घूम रहे है.जिसका अविनाश व सागर द्वारा सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया गया….

रेस्क्यू के बाद प्लांट में उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिसके उपरांत वन विभाग को सूचित कर रेस्क्यू के तुरंत बाद उसे पास के ही जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात