आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय धरना, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका ताला

0
8

Screenshot 20260226 130610 Gallery

अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज से दो दिवसीय धरने पर बैठे इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनसे शासन के तमाम काम लिए जाते हैं लेकिन नियमितीकरण नहीं किया जाता इसको लेकर जिले सहित पूरे प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोरबा के आईटीआई चौक में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने दो दिवसीय धरना दिया है इनकी मांगे हैं की इन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे जिस तरह से शिक्षाकर्मी पंचायत कर्मियों को नीति बनाकर नियमित किया गया इस तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायकों को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए दूसरा न्यूनतम वेतन प्रदाय किया जावे शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रति माह 26000 एवं सहायिकाओं को 22000 वेतन स्वीकृत किया जावे मध्य प्रदेश के तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000 रुपए की वृद्धि किया जाए तीसर सामाजिक सुरक्षा बुढ़ापे का सहारा के लिए सामाजिक सुरक्षा के रूप में सेवानिवृत्ति और आकस्मिक मृत्यु पर एक मुश्त ग्रेजुएटी मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ दिया जावे इन सभी मांगों को लेकर जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर धरने पर बैठे हुए हैं इस धरने के बाद भी यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम प्रदेश भर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका प्रदेश मुख्यालय में जाकर धरना देंगे यहां आपको बता दें की आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को लेकर के विवाद काफी सालों से बना हुआ है लेकिन इस समस्या का निदान नहीं निकल रहा है अब देखना होगा की छत्तीसगढ़ सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है फिलहाल आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताला लटका हुआ है।