Home Astrology 19 वर्षीय युवती ने कर ली खुदकुशी

19 वर्षीय युवती ने कर ली खुदकुशी

0
5

कोरबा।बालको थाना अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती निवासी 19 वर्षीय ललिता गभेल ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि घटना होली एक दिन पहले मानिकपुर स्थित प्राइवेट आयुष्मान हॉस्पिटल से ड्यूटी कर घर आई उसके बाद सभी से अच्छे से होली खेली।सब ठीक था लेकिन अगले दिन ऐसा क्या हुआ कि कपड़ा बदलने के बहाने अपने कमरे में।गई और वह फांसी पर लटक गई।

 

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तब परिजन किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे पर उससे नीचे उतारा ।जिंदा समझ कर अस्पताल निकल गए जहाँ ईलाज शुरू हुआ और उसने उपचार के।दौरान दम तोड़ दिया

 

बताया जा रहा है कि ललिता कबीर के पिता जीवन गभेल की तीन संतान है जिसमे मृतिका बड़ी थी। 12 वी की पढ़ाई करने के बाद वो प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी और निजी अस्पताल में काम कर रही थी।

 

इस घटना के बाद परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रो रो कर उनका बुरा हाल है।

 

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

 

ललिता गभेल ने कम समय में पढ़ाई करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए काम कर रही थी वही समझदार थी लेकिन उसने यह घातक कदम क्यों उठाया यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।