Home छत्तीसगढ़ 15 बदमाश गिरफ्तार, छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता

15 बदमाश गिरफ्तार, छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता

0
48

acn18.com/  रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ0 संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा रायपुर शहर में बढ़ रहे अपराधो में अंकुश लगाने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो की मीटिंग कल रात्रि 10.00 बजे ली जाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। एसएसपी रायपुर डॉ0 संतोष सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलतराम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक अमन कुमार झा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा रात्रि में ही विशेष अभियान चलाकर 12 गिरफ्तारी वारंटियो को उनके ठिकानो पर दबिश देकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा क्षेत्र में मारपीट दहशतगर्दी करने वाले 03 बदमाशो पर धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर थाना लाया गया।