15 टन आटा लेकर ट्रक लापता मांलिक ड्राइवर एड्रेस सब निकला फर्जी

0
90

15 टन आटा लेकर ट्रक लापता

मांलिक ड्राइवर एड्रेस सब निकला फर्जीIMG 20250712 WA0081 1

IMG 20250712 WA0077

जबलपुर से लगभग 15 टन आटा लेकर निकला ट्रक रास्ते में ही अदृश्य हो गया।कई दिन बीत जाने के बाद भी जब ट्रक नांदेड़ नहीं पहुंचा तो दिए गए ऐड्रेस और मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो सब कुछ फर्जी निकला

अदिति ट्रेडर्स पाटन जबलपुर द्वारा एटीएम चक्की आटा नांदेड के लिए ट्रक क्रमांक यू पी 93 सी टी 9565 मैं भरवा कर रवाना किया गया। नांदेड के लिए 3 जुलाई को रवाना हुआ ट्रक जब निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो अदिति ट्रेडर्स के संचालक को चिंता हुई। ट्रक चालक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया प्रयास व्यर्थ गया। ट्रक मालिक और ड्राइवर का कागजात ड्राइविंग लाइसेंस सब कुछ फर्जी पाए जाने से स्पष्ट हो गया की आटा की अफरा तफरी करने की योजना बनाकर उसे लोड कराया गया था

राम अवध यादव ने इस प्रकरण से पुलिस को वाकिफ करा दिया है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर फरार ट्रक चालक की तलाश में है