spot_img

नाले में डूबने से 14 वर्षीय मासूम की मौत ,जांजगीर जिले के ग्राम कटौद में सामने आई घटना

Must Read

acn18.com जांजगीर/ प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के कारण प्रदेश के सभी नदी नाले उफान मार रहे है। इस दौरान इन जलस्त्रोतों में नहाना खतरे से खाली है। प्रदेश के अलग अलग जिलों से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है बावजूद इसके लोग इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहे। ऐसा ही एक मामला जांजगीर जिले के ग्राम कटौद में सामने आया है जहां नाले में नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर की जलसमाधी बन गई।

- Advertisement -

नाले में नहाने के दौरान के 14 वर्षीय मासूम डूब गया जिसकी लाश दो दिन के बाद मिली। मामला जांजगीर जिले का है जहां ग्राम कटौद में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है,कि अभिमन्यु बंजारे नहाने के लिए गांव के नाले में गया था। नहाने के दौरान अभिमन्यु पानी के चक्रव्युह में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। बीती शाम करीब 6 बजे यह घटना घटी लेकिन उसका शव अगली सुबह पांच बजे बरामद किया गया।

बरसात के मौसम में नदी नाले में नहाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आम तौर पर सभी जलस्त्रोत पानी से लबालग हैं ऐसे में हादसों की संभावना काफी बढ़ गई है। ऐसे में परिजनों को अपने बच्चों की देख रेख करने की जरुरत है ताकी असमय उनकी मौत न हो सके।

छत्तीसगढ़ः हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, नहीं मिलेगा वेतन, सरकार ने जारी किया आदेश; 25 जुलाई से हड़ताल पर थे कर्मचारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राजभाषा काव्य समारोह सम्पन्न

Acn18.com/हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उद्गार काव्य समिति पावर्सिटी जमनीपाली द्वारा सीएसईबी रोड स्थित सतनाम भवन में राजभाषा काव्य...

More Articles Like This

- Advertisement -