
स्वच्छता महा संकल्प में शामिल होने तैयार 14 हजार लोग
280 मीटर लंबे बैनर में करेंगे हस्ताक्षर, बनेगा रिकॉर्ड
स्वच्छता ‘महासंकल्प 2026’ के साथ कोरबा विश्व रिकार्ड बनाएगा। इसके लिए 280 मीटर लंबे बैनर को तैयार किया गया है। महाराणा प्रताप नगर उद्यान में महासंकल्प से संबंधित तैयारी का निरीक्षण आयुक्त आशुतोष पांडे ने किया। स्वच्छता महा संकल्प का रिकॉर्ड अब तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ नगर के नाम पर है जहां पर 1 घंटे में 7500 लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। कोरबा में इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए प्लानिंग की गई है। महाराणा प्रताप नगर उद्यान में महा संकल्प अभियान 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा । इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है । वरिष्ठ स्वछताधिकारी डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि लगभग 14000 लोगों के इस अभियान से जुड़ने का अनुमान है गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में इस बहाने कोरबा का नाम दर्ज होगा। आयुक्त के द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और तैयारी देखी गई। मौके पर 280 मीटर लंबा बेनर लगाया गया है जिसे 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उम्मीद करना होगा कि कोरबा के अधिकतम लोग इस अभियान के साथ जुड़ेंगे और गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोरबा का नाम दर्ज करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे।




