Home KORBA करंट की चपेट में आया 12 वर्षीय बालक,112 की टीम ने अस्पताल...

करंट की चपेट में आया 12 वर्षीय बालक,112 की टीम ने अस्पताल में किया दाखिल

0
69

Acn18.com/कोरबा जिले में बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना स्थित छिबरीपारा में रहने वाला एक 12 वर्षीय बालक अपने ही घर पर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। बालक का नाम अनीश कोरवा है। वह घर पर कुछ कर रहा था,इसी दौरान उसे करंट का झटका लगा। हादसा होते ही परिजनों ने मदद के लिए डायल 112 को फोन किया। बिना देर किए 112 की टीम मौके पर पहुंची और बालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,जहां उसका ईलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया,कि अस्पताल लाने में जरा भी देरी हुई होती,तो उसकी मौत भी हो सकती थी।