Home Uncategorized कुल 8 लाख ईनामी सहित 11 नक्सलियों ने पुनर्वास नीति इलवद पंचायत...

कुल 8 लाख ईनामी सहित 11 नक्सलियों ने पुनर्वास नीति इलवद पंचायत के माध्यम से किया आत्मसमर्पण,ज़िले का पहला गाँव हुआ नक्सलमुक्त

0
89

acn18.com सुकमा / जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति.2025’’ एवं ‘‘नक्सली इलवद पंचायत योजना’’ सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 2 महिला सहित 11 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, उमेश प्रसाद गुप्ता, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा,परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 3.13.34 PM 1
उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 ’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।माड़वी लक्ष्मण बड़ेसट्टी पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 2 लाख रूपये ,दूधी दुला बड़ेसट्टी पंचायत मिलिषिया कमाण्डर ईनामी 2 लाख रूपये ,कलमू हिड़मा बड़ेसट्टी पंचायत सीएनएम अध्यक्ष ईनामी 2 लाख रूपये ,04. रव्वा बीड़े बड़ेसट्टी पंचायत सीएनएम अध्यक्ष ईनामी 02 लाख रूपये,5. नुप्पो पोज्जे बड़ेसट्टी पंचायत सीएनएम सदस्य ईनामी 50 हजार रूपये6. रवा हिड़िया मिलिशिया सदस्य सहित 11 माओवादियों ने पुनर्वास नीति इलवद पंचायत के तहत नक्सलवाद की काली छाया से तौबा कर बड़ेशेट्टी को पहला नक्सलमुक्त गाँव बनाने अपना योगदान दिया।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 3.13.33 PM

बीते दिनों गृहमंत्री विजय शर्मा ने एलान किया था जो गाँव इलवद पंचायत के तहत नक्सल मुक्त होगा उस पंचायत को विकास के लिए तत्काल 1 करोड़ राशि स्वीकृत की जाएगी।

गुड फ्राइडे की छुट्टी को लेकर दो अधिकारियों में टकराहट, एक अधिकारी का कहना की छुट्टी है दूसरा करता है इनकार,सुनिए छुट्टी को लेकर दो महिला अधिकारियों की राय