108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी की सूझबूझ से गर्भवती महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव

0
103

Acn18.com/अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने एंबुलेंस में ही एक गर्भवति महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। ग्राम पंचायत अरसिया के आश्रित ग्राम सलिया पहरी निवासी राजमति को प्रसव पीड़ा होने पर मोरगा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। लेकिन खून की कमी होने पर उसे कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर कर दिया गया। 108 की टीम महिला को लेकर कटघोरा जा रही थी तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। डाॅक्टरों की सलाह पर 108 की टीम ने महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया फिर उसे कटाघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां जच्चा और बच्चा दोनों सही सलामत है।