spot_img

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से 101 जोड़े बंधे पवित्र शादी के बंधन में

Must Read

acn18.com जांजगीर चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 101 जोड़े विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी,जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर आकाश छिकारा ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी साथ ही उपहार भेंट किए। श्री चौधरी ने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित करते हुए 101 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

- Advertisement -

इस अवसर पर गुलाब चंदेल, गगन जयपुरिया, विद्या सिदार, अमर सुल्तानिया, सुमित प्रताप सिंह, श्रीमती प्रीति देवी, प्रशांत सिंह, आशुतोष गोस्वामी, शेखर चंदेल, प्रशांत सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिपिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद*

*बालकोनगर, 01 अप्रैल 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -