Home Astrology 100 एकड़ में विकसित होगा प्रतापगढ़ में औद्योगिक पार्क

100 एकड़ में विकसित होगा प्रतापगढ़ में औद्योगिक पार्क

0
61

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 100 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित होगा। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान ने इसकी घोषणा की। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में उद्यमियों के लिए 100 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। यह औद्योगिक पार्क एमएसएमई की ओर से विकसित किया जाएगा और स्थानीय उद्यमियों को सस्ते दामों पर उनके उद्यम के लिए जमीन दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उद्यमियों को मात्र 2000 रुपये प्रति मीटर की दर से उद्यमियों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में सरकार की ओर से जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां लैंड बैंक तैयार करें। इससे जिले के उद्यमी को स्थानीय स्तर पर ही अपना उद्यम लगाने की सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्लॉटों के नामांतरण के लिए निगम की ओर से लिया जाने वाला एक प्रतिशत शुल्क अब नहीं वसूला जाएगा। इसके स्थान पर केवल पांच हजार रुपये जमा कराकर नामांतरण कराया जा सकेगा।Screenshot 20250919 144303 Samsung Internet