Home Astrology 10 लाख की लूट का पर्दाफाश, 7 दिन में मास्टर माइंड सहित...

10 लाख की लूट का पर्दाफाश, 7 दिन में मास्टर माइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

0
147

10 लाख की लूट का पर्दाफाश, 7 दिन में मास्टर माइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।


जांजगीर-चांपा जिले के नैला क्षेत्र में व्यापारी से चाकू की नोक पर हुई 10 लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज सात दिन में ही मास्टर माइंड नाबालिग बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की पूरी रकम 10 लाख 44 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना 6 सितंबर की रात करीब 9:15 बजे नैला गली, कुबेर पारा में हुई थी। व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल अपने दुकान से स्कूटी में रकम लेकर घर लौट रहे थे, तभी नकाब पोस 2 आरोपियों ने रास्ता रोककर चाकू दिखाकर पैसे से भरा बैग लूट कर मौके से फरार हो गए। लुट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान लुट की घटना का रिक्रिएशन कर सबूत जुटाना शुरू किया गया। इस बीच तकनीकी सहायता और सीसीटीवी कैमरे में की जांच के बाद पता चला कि दुकान में काम करने वाला 17 वर्षीय नाबालिग बालक जोकि लगातार फोन में बात कर रहा है। संदेह होने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा कर बताया कि 17 दिन पहले से लुट के लिए प्लान किया गया था,6 सितंबर को दुकान में काम के लिए कोई नहीं होने पर फोन कर व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल ने बुलाया था। उसी रात को वह अकेले दुकान से निकला तो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपने साथी नितेश पंडित को थम का इशारा दिया जिसका मतलब है कि अकेले जा रहा है। जिसके बाद उसके एक ओर साथी मुकेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। वही तीसरा आरोपी जोकि स्कूटी लेकर दूसरी तरफ सड़क पर खड़ा था उसके साथ सभी अमोरा चले गए,वह पैसे को गड्ढे में गाड़ कर रख दिया था। जिसके निशानदेह पर रकम को बरामद किया गया हैं।

 

वही 18.7.2025 को ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान का ताला तोड़कर दिवाल उखाड़ कर लाकर तोड़कर 2.40 लाख रुपए की डकैती हुई थी जिसमें आरोपी मुकेश सूर्यवंशी, नितेश पंडित , चंदन सूर्यवंशी ने घटना को अंजाम दिया था आरोपियों के कब्जे से 66 हजार रुपए बरामद किया गया है।

 

 

आरोपियों के कब्जे से लुट के रकम और घटना में प्रयुक्त चाकू, पेचकश को बरामद किया गया हैं। जिसमें आरोपी मुकेश सूर्यवंशी 19 साल , नितेश पंडित21 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है वही नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है,इस घटना का एक आरोपी चंदन सूर्यवंशी फरार से जिसकी तलाश जारी है।