Home Astrology 10 वी की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, ...

10 वी की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, स्कूल जाने को लेकर परिजनों ने लगाई थी फटकार

0
69

10 वी की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान,

स्कूल जाने को लेकर परिजनों ने लगाई थी फटकार

IMG 20250802 WA0029 IMG 20250802 WA0028,

 

16 साल की अदिति सोलंकी जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी में 11वीं की छात्रा थी और उसके पिता अजय पाल सिंह ठेकेदार हैं। अदिति के परिवार में उसके पिता, बड़े पिता जो बाल्को कर्मी हैं, और संयुक्त परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

अदिति और उसके परिजनों के बीच रात में स्कूल जाने को लेकर कहासुनी हुई थी।सुबह अदिति को पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि अदिति जिद्दी थी और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी।अदिति ने किसी दुकान से उधार में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लिए थे, जिसे लेकर परिजनों ने उसे समझाया भी था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि छात्रा ने घर पर सुसाइड किया है ।