Home Astrology 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : अश्लील डांस के वीडियो पर बोले मंत्री नेताम ‘कला तो...

𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : अश्लील डांस के वीडियो पर बोले मंत्री नेताम ‘कला तो विविध क्षेत्र की कला ही है, रेस्ट हाउस में भी कला जागृत हो जा रही है तो क्या कहेंगे’

0
62

𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : अश्लील डांस के वीडियो पर बोले मंत्री नेताम ‘कला तो विविध क्षेत्र की कला ही है, रेस्ट हाउस में भी कला जागृत हो जा रही है तो क्या कहेंगे’Screenshot 20260113 182059 Gallery

छत्तीसगढ़ में इन दिनों ‘सियासत’ और ‘अश्लीलता’ का एक अजीबोगरीब कॉकटेल देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरकारी रेस्ट हाउसों में बार-बालाओं के ठुमके लग रहे हैं, तो दूसरी तरफ प्रदेश के वरिष्ठ कृषि मंत्री रामविचार नेताम का ‘अजीबोगरीब’ बयान सामने आया है

मंत्री जी बोले- “कला तो कला है!”
सूरजपुर के रेस्ट हाउस में हुए अश्लील डांस वीडियो पर जब पत्रकारों ने मंत्री रामविचार नेताम को घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय हंसते हुए टाल दिया। मंत्री जी ने तंज भरे लहजे में कहा—”कला तो विविध क्षेत्र की कला ही है। अगर रेस्ट हाउस में भी कला जागृत हो जा रही है, तो क्या कहेंगे?” इतना ही नहीं, उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकारों से ही चुटकी लेते हुए कह दिया कि “वहां आपको कौन जाने बोला था? आपने देखा है… मैं भी (वीडियो) देखकर बताता हूं।”

रेस्ट हाउस बना ‘डांस बार’, बरस रहे नोट और जाम
सूरजपुर का ‘कुमेली’ कांड: रामानुजनगर ब्लॉक के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रात भर महफिल जमी। डांसरों पर पैसे लुटाए गए और शराब के जाम छलकाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि एक जनपद सदस्य ने इस ‘रंगीन शाम’ का इंतजाम किया था