हेम्स ठेका कम्पनी के कर्मचारियों ने रेल रोकी समझौते के निर्देशों को नहीं मानने से आक्रोश

0
58

हेम्स ठेका कम्पनी के कर्मचारियों ने रेल रोकी
समझौते के निर्देशों को नहीं मानने से आक्रोश

IMG 20250726 WA0016

दीपका एसईसीएल के अंतर्गत हेम्स कंपनी के ठेका मजदूरों ने एनटीपीसी जाने वाले रेलवे रेक को रोक दिया।
अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर इन मजदूरों ने 7 घंटे तक गाड़ी को रोके रखा। बताया जाता है कि कंपनी ने डेढ़ दर्जन मजदूरों को काम से निकाल दिया था। इस प्रमुख मुद्दे सहित अन्य मांगों को लेकर यह आंदोलन किया गे। आखिरकार SECL के अफसरों और हेम्स कंपनी के साथ मजदूरों की वार्ता हुई। इस दौरान तत्काल 3 मजदूरों को काम पर दोबारा रखने पर सहमति बनी। अन्य मुद्दों को प्रबंधन उच्च स्तर पर चर्चा करके सुलझाएगा।