spot_img

हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सुक्खू:प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के गुट से मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

Must Read

हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

- Advertisement -

हिमाचल में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

हिमाचल में सियासी उठापटक के LIVE अपडेट्स…

  • प्रतिभा सिंह गुट ने ऑब्जर्वर्स के होटल के बाहर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने ‘सुक्खू-वुक्खू नहीं चलेगा’ और ‘हाईकमान होश में आओ’ के नारे लगाए।
  • प्रतिभा सिंह गुट की तरफ से CM कैंडिडेट मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने विधानसभा से वापस होटल बुलाया।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम करीब पौने पांच बजे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं। अभी तक विधायक दल की मीटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
  • दोपहर 3 बजे सुक्खू के CM रेस में फ्रंटरनर बनते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया था। पुलिस को भी एस्कॉर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया था।
  • हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को रविवार को ही शपथ दिलाई जा सकती है। उनके साथ दोनों डिप्टी CM के शपथ लेने की संभावना है।
होटल की लॉबी में हिमाचल प्रदेश के नेताओं से चर्चा करती हुईं प्रतिभा सिंह।
होटल की लॉबी में हिमाचल प्रदेश के नेताओं से चर्चा करती हुईं प्रतिभा सिंह।

प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री का नाम आगे बढ़ाया
दोपहर तक तो CM चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसा, जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गईं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने सड़क पर धरना दिया और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायकों का होटल से निकलने का सिलसिला जारी
इधर, कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं। उनके होटल सिसिल से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-एक करके गाड़ियां होटल से निकल कर विधानसभा की ओर बढ़ रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ठीक 4 बजे विधानसभा पहुंच गए। विधानसभा पहुंचने वाले अग्निहोत्री पहले विधायक रहे।

होटल में इस दरवाजे के पीछे हुई ऑब्जर्वर्स और विधायकों में वन टू वन चर्चा।
होटल में इस दरवाजे के पीछे हुई ऑब्जर्वर्स और विधायकों में वन टू वन चर्चा।

सांसद होने के चलते कमजोर पड़ी प्रतिभा की दावेदारी
वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं।

वहीं एक नाम पर सहमति के लिए ऑब्जर्वर ने दोपहर बाद विधायक दल की फिर मीटिंग बुला ली है। फिलहाल प्रतिभा, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू उसी सिसिल होटल में हैं, जहां पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

सुखविंदर सुक्खू का नाम आते ही होटल पहुंची प्रतिभा
इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। वहीं हिमाचल CM के चयन को लेकर प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अब सिर्फ फैसले का इंतजार है।

होटल में ऑब्जर्वर्स से मिलने के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक।
होटल में ऑब्जर्वर्स से मिलने के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक।

हिमाचल में रिजल्ट के बाद कांग्रेस में अब तक क्या

  • 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव नतीजे आए जिसमें 40 सीट जीतकर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया।
  • 9 दिसंबर को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को ऑब्जर्वर बनाकर शिमला भेजा। इन तीनों को जिम्मेदारी दी गई कि वह विधायक दल की मीटिंग बुलाकर सीएम कौन होगा? यह फाइनल करें।
  • 9 दिसंबर को CM पद की सबसे तगड़ी दावेदार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने ऑब्जर्वरों के होटल से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की गाड़ी का घेराव किया।
  • मुख्यमंत्री पद के दूसरे सबसे बड़े दावेदार और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू डेढ़ दर्जन से ज्यादा विधायकों के साथ गायब हो गए।
  • दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली विधायक दल की मीटिंग देर शाम पौने आठ बजे शुरू हो पाई।
  • बैठक में किसी नाम पर सर्वसम्मति न बनने पर सिंगल लाइन प्रस्ताव पासकर मुख्यमंत्री चेहरा फाइनल करने के सारे अधिकार कांग्रेस हाईकमान को दे दिए गए।
  • 10 दिसंबर की सुबह ही विधायक उस होटल में जमा होने शुरू हो गए जहां हाईकमान के तीनों ऑब्जर्वर ठहरे हुए हैं। तीनों ऑब्जर्वरों ने सभी विधायकों से वन टू वन बात करके विधायक दल के नेता का नाम तय किया। शाम 4 बजे विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की दोबारा बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

    विधायक दल की बैठक में नहीं हो सका कोई फैसला
    इससे पहले शिमला में शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। मीटिंग में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास कर पार्टी हाईकमान को CM चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया।

    कांग्रेस में CM पद के दावेदार

    विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू CM पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे। मगर, इन तीनों के नामों पर सहमति बनने की शुरू से ही उम्मीद नहीं थी।

    इनके नाम पर भी चर्चा

    प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के अलावा प्रदेश की पॉलिटिक्स में सबसे अनुभवी कहे जाने वाले ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार, सबसे उम्रदराज सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ओर शिलाई के MLA हर्षवर्धन चौहान का नाम भी एकबारगी चर्चा में आया। यह तीनों ही प्रदेश की राजनीति में बेदाग छवि के नेता रहे हैं।

    कांगड़ा जिले ने कांग्रेस की झोली में 15 में से 11 सीटें डाली हैं। इस लिहाज से चंद्र कुमार का नाम चला। वीरभद्र सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके चंद्र कुमार नए चुने गए सभी विधायकों में सबसे सीनियर नेता है।

    सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। बेदाग छवि उनके पक्ष में गिनी जा रही थी। सिरमौर जिले की शिलाई सीट से चुनाव जीतकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे हर्षवर्धन चौहान भी साफ छवि के नेता हैं। हालांकि वह कभी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं रहे।

    हालांकि शुरुआती चर्चा के बाद ही इन तीनों के नाम दौड़ से बाहर हो गए।

    विधायक दल की बैठक में ऑब्जर्वर भूपेश बघेल को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह
    विधायक दल की बैठक में ऑब्जर्वर भूपेश बघेल को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह

    सुक्खू और प्रतिभा सिंह गुट में 15-15 विधायक
    कांग्रेस के कुल 40 विधायक जीते हैं। इनमें से 15 विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को CM बनाने की पैरवी कर रहे हैं। लगभग इतने ही विधायक हॉली लॉज यानि प्रतिभा सिंह गुट के हैं, जो प्रतिभा सिंह को CM बनाने की मांग कर रहे हैं।

    प्रतिभा सिंह को यूं तो कुल 18 विधायकों का सपोर्ट है मगर कई विधायक उस तरह खुलकर प्रतिभा सिंह का समर्थन नहीं कर रहे जैसा वीरभद्र सिंह के रहते हुआ करता था। इस बार जीते हुए कई विधायक खुलकर हॉली लॉज के समर्थन में आने को तैयार नहीं है। इसकी वजह यह है कि यदि गैर हॉली लॉज गुट का विधायक CM बनता है तो हॉली लॉज गुट के लोगों को कैबिनेट में तरजीह नहीं मिल पाएगी। इस वजह से 8 से 10 विधायक न्यूट्रल दिखना चाहते हैं।

    हॉली लॉज वीरभद्र सिंह का निजी आवास है। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी यहीं रहते थे। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हॉली लॉज में पहुंचने वाले लोगों की संख्या बहुत कम हो गई थी लेकिन अब चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलते ही यहां राजनीतिक सरगर्मियां अचानक बढ़ गई हैं।

  • हाईकमान लेगा सारे निर्णय

    शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग के बाद हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि विधायकों ने अंतिम फैसले के लिए पार्टी हाईकमान को सारे अधिकार दे दिए हैं। इससे जुड़ा प्रस्ताव मीटिंग में विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने रखा, जिस पर सभी 40 विधायकों ने सहमति जताई। हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही CM के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

    • हिमाचल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

    हिमाचल MLA मीटिंग से पहले 5 घंटे, INSIDE STORY: प्रतिभा समर्थकों ने ताकत दिखाई तो सुक्खू ने छकाया; हाईकमान के कहने पर आए

  • हिमाचल CM फाइनल करने के लिए शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस का जो सियासी ड्रामा देखने को मिला, वह अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं, बल्कि एक सोची समझी रणनीति थी। इसका उद्देश्य प्रेशर बनाना और सिर्फ किसी तरह अपने-आप को सामने वाले से ऊपर रख कर पार्टी हाईकमान को यह दिखाना था
  • कांग्रेस विधायक दल मीटिंग, INSIDE STORY: सुक्खू को 16 MLA ने समर्थन दिया, प्रतिभा के पक्ष में 18 लेकिन उनकी राय-CM विधायक ही हो
  • हिमाचल में CM चेहरा चुनने के लिए कांग्रेस विधायक दल की एक घंटे मीटिंग चली। प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री समेत 6 नाम चर्चा के लिए रखे गए। मगर, किसी एक पर सहमति नहीं बन सकी। बगावती तेवर दिखा रहे सुखविंदर सुक्खू को 16 विधायकों का समर्थन मिला। वहीं प्रतिभा के हक में 18 MLA सामने आए लेकिन उनकी राय थी कि CM कोई विधायक ही होना चाहिए। करीब एक घंटे तक मीटिंग में क्या घटनाक्रम हुए
  • हिमाचल में CM चेहरे का घमासान:प्रतिभा-सुक्खू समेत कुल 6 दावेदार, कुर्सी की लॉबिंग तेज; हाईकमान के पाले में गेंद
  • हिमाचल में CM के चेहरे को लेकर चल रहे घमासान के बीच अब कांग्रेस हाईकमान के पाले में गेंद डाली गई है। विधायक दल की बैठक में फिलहाल जिन 6 चेहरों पर चर्चा हुई है, उनमें 2 सबसे बड़े नाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। इन दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने कांग्रेस पार्टी में एकजुटता का संदेश भले दिया हो, लेकिन अंदरखाते CM बनने के लिए अब लॉबिंग और तेज हो गई है
  • हिमाचल में प्रतिभा-सुक्खू के शक्ति प्रदर्शन से ऑब्जर्वर नाराज:हाईकमान को दी रिपोर्ट; समर्थकों ने नारेबाजी कर हंगामा किया, बघेल की गाड़ी भी रोकी
  • राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के नाम पर उग्र नारेबाजी और फिर धक्का-मुक्की व हाथापाई। हिमाचल कांग्रेस के नए विधायक दल की बैठक में फिर वही कांग्रेसी कल्चर नजर आया। कांग्रेस पार्टी ऑफिस शिमला में CM पद के दावेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। प्रतिभा समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री घोषित करने को लेकर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का कारकेड ही रोक दिया
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -