हिंदू गिरी का आरोप लगाकर युवक के साथ मारपीट
हिंदू संगठनों ने घेर लिया सिविल लाइन थाना
बिलासपुर मेंएक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद अपने भाई से मिलने पहुंचे युवक और उसकी मां पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले युवक को चाकू दिखाकर डराया, फिर मां-बेटे के साथ मारपीट की। यही नहीं, ‘हिंदूगिरी’ का आरोप लगाते हुए युवक के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है और सैकड़ों की संख्या में लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे गए
घटना बिलासपुर के सेंट्रल जेल के ठीक सामने की है। टिकरापारा शिव टॉकीज चौक निवासी सोनू गोस्वामी अपनी मां के साथ अपने भाई राहुल गोस्वामी से मिलने जेल पहुंचा था। इसी दौरान सिरगिट्टी निवासी स्माइल खान और उसके साथियों ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया और सोनू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सोनू की मां के साथ भी मारपीट की गई……
हमलावरों ने सोनू को ‘बहुत हिंदूगिरी करता है’ कहते हुए गालियां दीं गई और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने मोर्चा संभाला और बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइन थाना पहुंचे। पीड़ितों और संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की




