हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सरस काव्य गोष्ठी सम्पन्न


पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन कोरबा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सरस काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोरबा के वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के संरक्षक जनाब यूनुस दानियालपुरी ने की। मंच पर समिति के संरक्षक श्री कमलेश कुमार यादव, श्री मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष श्री दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, उद्गार काव्य समिति के संरक्षक एम. आर. राव तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गिरिजा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कविता जैन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर संतोष व्यक्त करते हुए उपस्थित कवियों को हिंदी के रथ को आगे बढ़ाने हेतु बधाई दी और अपने विचार साझा किए। अध्यक्षता कर रहे जनाब यूनुस दानियालपुरी, श्री कमलेश यादव एवं श्री मुकेश चतुर्वेदी ने भी हिंदी की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अतिथियों के स्वागत-सत्कार के पश्चात हाल ही में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती मधुलिका दुबे का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि को भी शाल-श्रीफल और कोरवा- स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कुछ कवियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी में सरस काव्य पाठ प्रस्तुत करने वाले साहित्यकारों में यूनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल, एम. आर. राव, डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, डॉ. गिरजा शर्मा, बलराम राठौर, जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया , कविता जैन, लक्ष्मीकांत वैष्णव मनलाभ, अनुसूइया श्रीवास, लता चन्द्रा, निर्मला ब्राहम्णी, वीणा मिस्त्री, आर. एल. पात्रे, एस. के. तिवारी, घनश्याम तिवारी, किरण सोनी, शिव साहू, वीणा ग्वाल, मधुलिका दुबे, संतोष चौहान, विनोद कुमार सिंह, जगदीश श्रीवास, रश्मि श्रीवास, मनीष मुसाफिर, रसीदा बानो, संतोष मिरी, प्रतिभा साहारे, श्रीमती अर्चना साहू, प्रभात शर्मा, सूर्यकांत साव, यामिनी गिरीधर, श्रीमती रामकली कारे, भरत साहू, दुर्गा प्रसाद श्रीवास, जनक दुलारी श्रीवास, डिकेश्वर साहू, नवल कुमार जोशी, सरस्वती राजेश साहू, घनश्याम श्रीवास, सरस्वती श्रीवास, पुष्पा शांडिल्य, कौशिल्या खुराना, अहिबरन पटेल, श्रीमती जमुना देवी गढ़ेवाल, देवब्रत कुर्रे, भारती चौरसिया, नीलू चौधरी, क्षितिज श्याम सिंह, लखनी साहू एवं शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा ‘खैरझिटिया’ एवं श्रीमती कविता जैन द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन समिति के सहसचिव श्री जगदीश श्रीवास ने किया।




