हाथी को करंट लगाकर मांरने के आरोप में तीन ग्रामीण गिरफ्तार
वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में बैगामार के जंगल में नर हाथी की मौत हो गई। करंट से हाथी की मौत के मामले में तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है
कोरबा वन मंडल के अधिकारियों में उस समय सनसनी फैल गई जब उन्हें पता चला की कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में एक हाथी मृत पाया गया है। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि नर हाथी मरा पड़ा है उसके आसपास तार दिखाई देने से संदेह हुआ की हाथी की मौत का कारण करंट है।
घटनास्थल के आसपास जिन लोगों की जमीन है उनसे पूछताछ शुरू की गई ।बाद में स्पष्ट हो गया की हाथी को करंट लगाकर ही मारा गया है। राम राठिया बाबू राम और टीकाराम राठिया को गिरफ्तार कर लिया गया। क्लिप बाइट
मृत हाथी का घटनास्थल के पास ही पोस्टमार्टम कराया गया। गौर तलब है कि कोरबा जिले के वनांचल में भी बड़ी मात्रा में जंगली हाथियों का विचरण निरंतर जारी है। यह हाथी ग्रामीणों की फसल नष्ट करने के अलावा जनहानि भी पहुंचा रहे हैं। अपनी खेती को नष्ट होते देख कई बार किसान बिजली का तार फैला देते हैं और उसमें प्रवाहित करंट के माध्यम से खेती को बचाने की कोशिश करते हैं परंतु जब किसी जंगली जीव की करंट के कारण मौत हो जाती है तो फिर किसानों को वन अधिनियम के तहत सजा भी भुगतनी पड़ती है




