स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज : प्रदेश भर में मतदान हुआ शुरू

0
77

स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज : प्रदेश भर में मतदान हुआ शुरूIMG 20250930 WA0015 IMG 20250930 WA0014 IMG 20250930 WA0016

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज आयोजित कराया जा रहा है। इस अहम और प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में राज्यभर के 23 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड अधिवक्ता वोट करेंगे। कुल 25 सदस्य पदों के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान प्रक्रिया में बदलाव

इस बार मतदान प्रक्रिया में बदलाव करते हुए हर मतदाता को कम से कम पांच उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देना अनिवार्य किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है। इसकी कमान सेवानिवृत्त न्यायाधीश चंद्रभूषण बाजपेयी को सौंपी गई है।

मतदान की प्रक्रिया हुई शुरू

प्रदेश भर के न्यायालयों में स्टेट बार कौंसिल के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास काफी चहल-पहल देखी जा रही है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से अनुनय-विनय करते भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2019 में तत्कालीन स्टेट बार काउंसिल के भंग हो जाने के बाद से इसकी कमान एक अंतरिम समिति के हाथों में थी। अब स्थायी परिषद के गठन को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

रायपुर अधिवक्ता संघ के 16 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। राज्यभर के जिला एवं सत्र न्यायालयों तथा सिविल कोर्ट परिसरों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिलासपुर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए अलग से बूथ की व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।