Home Astrology स्टंट बाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने किया चालान देखिए वीडियो

स्टंट बाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने किया चालान देखिए वीडियो

0
64

स्टंट बाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने किया चालान

देखिए वीडियोScreenshot 20250815 184748 Gallery

स्कॉर्पियो वाहन को तेज गति में वाहन चलाकर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के द्वारा बोनट के ऊपर बैठकर, खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी की जा रही हैं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद, सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाजी करने वाले युवकों को पामगढ़ क्षेत्र के दुपट्टा मोड तरफ पकड़ा गया।जिसमे स्कॉर्पियो वाहन चालक एवं स्टंट बाजी करने वाले 02 बालिक एवं 08 विधि से संघर्षरत बालक शामिल है के विरुद्ध कार्रवाई की गई