Home KORBA सेवा पखवाड़ा पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य जांच कराई, रक्तदान कर...

सेवा पखवाड़ा पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य जांच कराई, रक्तदान कर दिखाए सरोकार

0
50

सेवा पखवाड़ा पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य जांच कराई, रक्तदान कर दिखाए सरोकार

IMG 20250924 WA0135 IMG 20250924 WA0134 IMG 20250924 WA0132

acn18। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कोरबा जिले के भाजपा मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामकृष्ण हॉस्पिटल हरदीबाजार में रक्तदान शिविर तथा बीपी, शुगर जांच शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने पंजीयन कराया। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद पटेल ने स्वयं बीपी और शुगर जांच कराने के बाद रक्तदान कर किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।