spot_img

सुर-मधुर करॉके फिल्मी गीत संगीत का भव्य आयोजन

Must Read

सुर-मधुर करॉके फिल्मी गीत संगीत का भव्य आयोजन

- Advertisement -

पंडित मुकुटधर पांडेय संगीत प्रकोष्ठ द्वारा सुर-मधुर करॉके फिल्मी गीत संगीत का कार्यक्रम साहित्य भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक जनाब युनूस दानियालपुरी ने की। अतिथियों के साथ वरिष्ट पत्रकार कमलेश यादव व मुकेश चतुर्वेदी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र की पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात करॉके संगीत में माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत-सत्कार के बाद समिति के संरक्षकद्वय कमलेश यादव और युनूस दानियालपुरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम की महत्ता पर अपने विचार रखे। उद्बोधन की कड़ी में समिति जे संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी सिंह राजपूत और नूतन सिंह ठाकुर ने इस संगीत कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने समिति द्वारा मांग की गई म्यूजिक साउंड सेट की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए, साहित्य और संगीत के प्रति समर्पित मुकुटधर संगीत व साहित्य समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने साहित्य और संगीत से स्वयं जुड़े रहने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
फिल्मी गीत संगीत के इस मनमोहक संध्या में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने स्वयं एक सुमधुर भजन प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में चालीस से अधिक कलाकारों ने अपने गायन से जनसमुदाय का मन मोह लिया, जिनमें प्रमुख रूप से हेमंत महुलीकर, अर्चना साहू, भरत साहू, भारती चौरसिया, दिलीप यादव (रायपुर), सत्या जायसवाल, हरजीत राजपाल, अदिति गर्ग, आसी उपाध्याय, अमिसी उपाध्याय, जयनारायण राठौर ‘घुँघरू’, सोनू भाटिया (प्रसिद्ध भजन गायक), भानु प्रसाद साहू, समीप साहा, अजीत लहरे (रायगढ़), जगदीश श्रीवास, मुकेश भारती (रायगढ़), धरम साहू, जीतेन्द्र कुमार वर्मा ‘खैझिटिया’, डॉ. सुनील रात्रे, मनीष मोहत्तम, ज्योति दीवान, घासीराम साहू, महावीर अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, डॉ अंजना दीपक सिंह ठाकुर, असीत उपाध्याय, शुभम ध्रुव (रायपुर) आदि का नाम शामिल है।
सभी श्रोताओं और अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के साथ साथ पोस्टर पाइंट श्री हरविन्दर सिंह पुन्नू, भारती चौरसिया, मुकुटधर साहित्य समिति,अर्चना साहू, सत्या जायसवाल व हरजीत राजपाल के द्वारा विशेष रूप से आर्थिक सहयोग किया गया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों और कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा और सत्या जायसवाल द्वारा किया गया। अंत में समिति की संयोजिका अर्चना साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अनुकूल वातावरण : कैरियर निर्माण में अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग करें...

*छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अनुकूल वातावरण : कैरियर निर्माण में अपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -