Home KORBA सुपारी लेकर आया था गोली मारने , दो राउंड गोली चलाने के...

सुपारी लेकर आया था गोली मारने , दो राउंड गोली चलाने के बाद भागते समय हुआ गिरफ्तार

0
87

सुपारी लेकर आया था गोली मारने

दो राउंड गोली चलाने के बाद भागते समय हुआ गिरफ्तार

Screenshot 20250925 065033 Gallery 1

कोरबा जिले के कटघोरा शहर के समीप कसनिया में एक व्यापारी के घर पर गोली चलाने वाले युवक ने बताया है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है उसे 10 हजार की सुपारी मिली थी। पहले पांव और फिर घर पर गोली चलाने का करार हुआ था।

गोली चलाने वाले युवक से पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके साथ इस घटना में तीन लोग और शामिल हैं।

गौरतलब है कि बीती रात कसनिया में एक व्यापारी तौफीक मेमन के घर पर गोली चलाई गईथी। गोली किसी को लगी नहीं लेकिन इस घटना से दहशत फैल गई भागते हुए युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था ।रात में ही पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे