सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में भालुओं का विचरण, लोगों में दहशत का माहौल
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर भालुओं की दस्तक से दहशत फैल गई है। लेदरी-खोंगापानी मुख्य मार्ग किनारे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर परिसर में दो भालू विचरण करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।
इसी बीच, जनकपुर क्षेत्र के एक आम बगीचे में भी भालू के घूमने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि भालू घरों के नजदीक बने बगीचों तक पहुंच गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ पिछले एक महीने से अलग-अलग इलाकों में घूमती देखी जा रही है। वन विभाग भालू को पकड़ने की हर एक कोशिश में डटी हुई है अब तक भालुओं को पकड़ने में नाकाम रहा है। लेकिन भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे भी वन विभाग के द्वारा लगाए गए हैं
रिहायशी इलाकों में लगातार भालुओं की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।




