सबसे बड़े ऑपरेशन को बड़ी सफलता :सुरक्षाबलों ने मार गिराए 20 नक्सली, देखिए ऑपरेशन के मौके से EXCLUSIV VIDEO

मंगलवार की रात जब भारतीय सेना ने आतंकिस्तान को सबक सिखाया तो वही छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने अपना शौर्य दिखाया है। पखवाड़ेभर से अधिक समय से घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सलियों को मार गिराया गया है। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, कररेगुट्टा पहाड़ को घेरकर चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े आरेशन को अब सफलता मिलना शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह तक सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि, आज ही मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि, जल्द ही कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर कब्जा करने की स्थिति में जवान पहुंच जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कर्रेगुट्टा पहाड़ के नजदीक ही स्थित धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था। यहीं से कर्रेगुट्टा पहाड़ जवानों के निशाने पर था। माना जा रहा है कि, बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है।

 

राशन-पानी लेकर छुपे थे बड़े नक्सली लीडर्स
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के हजारों जवानों ने घेर रखा है। आखिर ऐसी क्या खास बात है कर्रेगुट्टा पहाड़ में? जहां नक्सलियों के टाप लीडर्स महीनेभर का राशन-पानी जमाकर छुपे हुए है? स्वाभाविक तौर पर आपके जेहन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे। कैसी है वहां की भौगौलिक स्थिति? कितना ऊंचा है पहाड़, क्या बहुत बड़ा पहाड़ है? क्या घने जंगलों से घिरा हुआ है? नक्सलियों को पानी कहां से मिल रहा होगा? ऐसे कई सवाल मन में कौंधते हैं। क्या टाप नक्सली लीडर्स जवानों के हाथ लगेंगे? या नक्सली जवानों को चकमा देकर भाग निकलेंगे? इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां हम देने जा रहे हैं। देखिए कर्रेगुट्टा पहाड़ को हेलीकॉप्टर से बनाया गया वीडियो। हमें यकीन है कि, आपके सारे सवाल के जवाब इस वीडियो में छुपे हैं। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद कुछ नए सवाल भी आपके मन में उभर सकते हैं। उनके भी जवाब हम आगे देंगे