संगीन के साए में दीपका के लिए सर्वे शुरू
हरदी बाजार के ग्रामीण कर रहे हैं विरोध
देखिए वीडियो
एसईसीएल की दीपिका खदान के विस्तार हेतु जमीन अधिग्रहण का कार्य बलात शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी खदान अधिकारियों के साथ हरदी बाजार पहुंचे हैं ।यहां ऐसा दृश्य दिखाई दे रहा है मानो हम बॉर्डर पर खड़े हो। ग्रामीण उत्तेजित हो रहे हैं लेकिन पुलिस की पर्याप्त उपस्थित उन्हें सर्वे करने में व्यवधान उत्पन्न करने की हिम्मत नहीं दे रही है।
ग्रामीण बद्दुआ दे रहे हैं लेकिन सर्वे टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और सबसे पहले सरकारी भवनों की नाप जोख की जा रही है।




