श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी को समर्पित
350वींशहीदी शताब्दी यात्रा पहुंची कोरबा
देखिए वीडियो
सिख पंथ के नौवें गुरु, मानवता और शहीदी के प्रतीक धन धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन उपलक्ष्य में एक विशाल धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन यात्रा 21 अगस्त 2025 को श्री गुरुद्वारा डुबरी साहिब, असम से आरंभ होकर पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों तथा पवित्र स्थलों से होकर गुज़रेगी। यात्रा का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के अमर संदेश – धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और शांति के प्रसार – को जन-जन तक पहुँचाना है।
18 सितम्बर 2025 को यह यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पहुँची। इस अवसर पर नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने शामिल जत्थेदारों का भव्य स्वागत किया। यात्रा cseb चौक से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर गुरुद्वारा में संपन्न हुई।
इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन 23 नवम्बर 2025 को आनंदपुर साहिब, पंजाब में होने वाले महान समागम के साथ होगा।




