शिव भक्ति के नाम पर हुल्लड़ बाजी
भयभीत ग्रामीण मांग रहे हैं पुलिस की मदद

कनकी धाम जाने के लिए जिन रास्तों का इस्तेमाल हो रहा है वहां निवास रत लोग भयभीत हैं कि कहीं उन्हें किसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े। साइलेंसर निकाल कर तीव्र गति से भाग रहे बाइक सवार कब किस अपनी चपेट में ले लें कहा नहीं जा सकता
कोरबा जिले के कनकी धाम में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। रविवार की देर रात से ही शिव भक्त जल लेकर पदयात्रा करते कनकी के लिए निकलने लगे थे। इन्हीं पदयातियों के बीच से फर्राटा भरते बाइक सवार भी भाग रहे थे। बाइक की कर्कश ध्वनि और उसकी गति ग्रामीणों को भयभीत कर रही थी
साइलेंसर निकाल कर बाइक चलाने वाले इन युवकों के हाव-भाव देखने से लगता था कि यह सभी अपने में नहीं है ।इन्होंने कोई ना कोई नशा कर रखा है। यही वजह है की तर्दा सहित अन्य गांव के लोग डरे हुए हैं उनका कहना है कि यहां पुलिस व्यवस्था की जाए वरना अनिष्ट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता
कुल मिलाकर भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन मास मैं नशे के शौकीन लोगों को एक बहाना मिल गया है नशा करने का। गांजा भांग का सेवन करने वाले अपने रंग में आने के बाद जब गाड़ी पर सवार होकर निकलते हैं तो उन्हें लगता है कि वह नंदी पर सवार हैं और सीधे मोक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं। वह तो जब दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल पहुंचते हैं तब पता चलता है कि नशे ने उनको उनकी नादानी की सजा दी है।




