शराबियों ने कल ही कर लिया था इंतजाम
दुकान बंद होने तक लोग लगे रहे लाइन में
कोतवाली क्षेत्र में खूब बिकती है बंदी के दिन शराब
देखिए वीडियो
गांधी जयंती और दशहरा के कारण 2 अक्टूबर को शराब दुकान बंद रहेगी इसकी सूचना शराब दुकानों पर पहले ही चस्पा कर दी गई थी इसलिए 1 अक्टूबर की देर रात तक शराब दुकान के बाहर मदिरा प्रेमियों की कतार लगी रही।
मदिरा प्रेमी रावण दहन के बाद बिना पिए रह नहीं सकते इसलिए एक दिन पहले ही इंतजाम कर लिया गया। शराब दुकानों के बाहर लगी कतार और लोगों की व्यग्रता देखते ही बनती थी। बहुत कम लोग थे जिनके हाथ में एक बोतल या पौवा था अधिकांश लोग कई कई बोतल लेकर गए। जिन लोगों के आंख में अभी भी शर्म का पानी था उन्होंने शराब को छुपा कर रखा अधिकांश लोग तो बोतल को लेकर ऐसे जा रहे थे मानो उन्होंने नोबेल पुरस्कार का प्रतीक चिन्ह पा लिया हो।
हमेशा की तरह आज 2 अक्टूबर को भी शराब बंदी के बावजूद अवैध शराब विक्रेता मदिरा प्रेमियों को अधिक राशि लेकर आसानी से शराब उपलब्ध कराएंगे। सबसे ज्यादा अवैध शराब की बिक्री होती है कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में। यहां के जिम्मेदार वे लोग जो स्वयं भी मदिरा के भक्त हैं इन्हीं अवैध शराब विक्रेताओं से शराब के साथ-साथ उनकी कमाई का एक हिस्सा प्राप्त करेंगे।




