वीडियो
आज से शुरू हो रही है रामलीला
घंटाघर में भव्य स्टेज बनकर तैयार
रामायण टीवी सीरियल को भूल जाएंगे आप
नगर निगम कोरबा द्वारा बाबा रामलीला का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है।5 दिन तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
घंटाघर ओपन थिएटर में बना विशाल स्टेज और दर्शकों के लिए पंडाल की भव्यता देखते बनती है। स्टेज की सजावट लाइटिंग साउंड को देखने के बाद आभास हो गया है की रामलीला के कलाकार उच्च कोटि के हैं
इनका संवाद संप्रेषण ,भाव भंगिमा दर्शकों को उस त्रेता युग में ले जाएगी जब भगवान श्री राम ने धरती पर आकर मनुष्य के रूप में लीला की थी.



