भू विस्थापितों से चर्चा किया प्रशासन ने
मकान तोड़ने से पहले मुआवजा दे एसईसीएल
प्रभावित लोगों की दलील पर अध्ययन करेंगी एसडीएम
एसईसीएल प्रबंधन और भूविस्थापितों के मध्य तालमेल बिठाने की कोशिश की जा रही है ।इसी के तहत पाली एसडीएम ने खदान अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों से चर्चा किया। इस चर्चा का फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है
दीपका कोयला खदान के विस्तार के लिए प्रशासन के साथ मिलकर एसईसीएल प्रबंधन सारे अवरोध जल्दी से जल्दी समाप्त कर देना चाहता है। बाउंसरों का सहारा लेने के बाद प्रबंधन प्रशासन की शरण में गया। पाली एसडीएम सीमा पाटले की मौजूदगी में हरदी बाजार तहसील कार्यालय में भू स्थापितों के साथ बैठक रखी गई ।इस बैठक में प्रभावित होने वाले परिवारों ने अपना पक्ष एसडीएम के समक्ष रखा clip
भू स्वामियों ने मांग की की पूरा मुआवजा मिलने के बाद ही वह अपना मकान तोड़ने की अनुमति देंगे 50% पर नहीं clip
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह उपलब्ध कराई गई जानकारी का अध्ययन करेगी उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। एसडीएम ने लोगों को समझाया की सर्वे करना तोड़ना नहीं है इसलिए सर्व को लेकर आप लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए clip
इस बैठक में तहसीलदार विष्णु पैकरा दीपिका जी एम पार्थ मुखर्जी ,मितेश मधुप रोशन मेश्राम सहित बड़ी संख्या में खदान से प्रभावित होने वाले परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे




