विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध टूटा
राख गांव में घुसी, लोग घर छोड़कर भागे
तेज बारिश के कारण बह गया बांध
सीएसईबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे गांव खाली कराने का प्रयास


छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का कटघोरा के समीप निर्मित राखड़ बांध का एक हिस्सा टूट गया ।तेज बारिश के कारण बांध टूटने से राख तेजी से गांव में घुसने लगी।
ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग गांव छोड़कर भागने लगे।
इस घटना की सूचना सीएसईबी प्रबंधन को दी गई ।अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गांव को खाली कराने का प्रयास हो रहा है
रखड़ बांध टूटने का कारण मरम्मत में लापरवाही बरतना माना जा रहा है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेज बारिश में बांध का और हिस्सा भी टूट सकता है




