विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक का विरोध
कोरबा जिले में खनन संबंधी गतिविधियां जहां बढ़ रही है वहीं उनका विरोध हो रहा है। चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत विजय सेंट्रल कॉल ब्लॉक का आवंटन पिछले दिनों आक्शन प्रणाली से किया गया। पश्चिम बंगाल की कंपनी रूंगटा संस को इसका काम मिला है। क्षेत्र के संगठनों ने 725 एकड़ के क्षेत्र में कोयला खनन के अधिकार निजी क्षेत्र को देने का विरोध किया। उन्होंने पर्यावरण को भी इसका आधार बताया। राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सौपा है और मांग की है पर्यावरण के प्रतिकूल इस प्रकार के काम किया जा रहे हैं । इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इससे पहले जिले में और भी स्थान पर ऐसे घटनाक्रम को लेकर लोगों ने विरोध किया है। हालांकि उनके बहुत अच्छे नतीजे नहीं आ सके और परियोजनाएं क्रियान्वित हुई।



