Home Astrology लीलाधर नदी का पानी बहा पुल के ऊपर से तेज बहाव...

लीलाधर नदी का पानी बहा पुल के ऊपर से तेज बहाव में ग्रामीण की बह गई मोटरसाइकिल देखिए तमाम प्रयास के बाद भी कैसे बही बाइक

0
75

Screenshot 20250707 113544 Gallery

लीलागर नदी का पानी बहा पुल के ऊपर से

तेज बहाव में ग्रामीण की बह गई मोटरसाइकिल

देखिए तमाम प्रयास के बाद भी कैसे बही बाइक

कोरबा जिले के हरदी बाजार के समीप से बहने वाली लीलागर नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुल पर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था इसके बावजूद आवागमन के लिए सिर्फ इसी पुल के ऊपर आश्रित ग्रामीण आने जाने के लिए विवस थे। इसी विवशता के कारण एक ग्रामीण अपनी मोटरसाइकिल से हाथ धो बैठा। तमाम प्रयास के बाद भी उसकी मोटरसाइकिल बहने से नहीं बचाई जा सकी।

हरदी बाजार से नेवसा उतरदा बिलासपुर मुख्य मार्ग से होकर बहने वाली लीलागर नदी भी दो दिन की मूसलाधार बरसात से बौरा गई। तेज पानी का बहाव होने के बावजूद इसी पुल से लोग आना-जाना कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब रविवार को पुल के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था तब भी लोग पुल से होकर गुजर रहे थे। ग्राम चौड़ा के आश्रित गांव बेलवा डोंगरी निवासी 20 वर्षीय शंकर सिंह गोंड बाइक से वापस गांव लौट रहा था। वह पानी की तेज धार में फस गया और बहने लगा। किसी तरह उसने अपनी जान तो बचा ली लेकिन उसकी बाइक पानी में बह गई।

गौर तलब है की पी डब्लू डी करोड़ों की लागत से लीलागर नदी पर नए पुल का निर्माण करवा रहा है। एक वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है ।यही कारण है कि लोगों को मजबूरी में पुराने पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है