Home Astrology रीवापार एनीकट से बरामद हुई लापता युवक की लाश, 36 घंटे चला...

रीवापार एनीकट से बरामद हुई लापता युवक की लाश, 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन जेसीबी समेत नहर में बहा था चालक

0
149

रीवापार एनीकट से बरामद हुई लापता युवक की लाश, 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जेसीबी समेत नहर में बहा था चालक

IMG 20250920 WA0013 IMG 20250920 WA0015

कोरबा से बड़ी खबर… गुरुवार रात हुए जेसीबी हादसे के बाद लापता चालक का शव आखिरकार 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया ।
मामला कोरबा जिले के रीवापार नहर का है। गुरुवार रात करीब 8 बजे जेसीबी चालक अमित कुमार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सडेल, अचानक बैक गियर लगने से जेसीबी समेत उफनती नहर में जा गिरा। तेज बहाव के कारण युवक बहकर लापता हो गया था।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार रीवापार एनीकट के पास से युवक का शव बरामद किया गया।
शव मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।