लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी 5वीं बार रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। सुबह 8 बजे राहुल अपने आवास से रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने खुद कंधे पर बैग टांगकर एंट्री क
लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बच्ची के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे।
सुबह 10:45 बजे सिविल लाइंस में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 11 बजे ‘दिशा’ बैठक में शामिल होंगे।
29 अप्रैल की रात राहुल गांधी रायबरेली में रुकेंगे। 30 अप्रैल को वे अमेठी जाएंगे, जहां इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कानपुर जाएंगे और वहां पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
राहुल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई।
लखनऊ एयरपोर्ट पर अजय राय और आराधना मिश्रा मोना ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, विशाखा इंडस्ट्रीज में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया
राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं। उन्होंने विशाखा इंडस्ट्रीज में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे, रायबरेली में भाजपा नेता ने लगवाए पोस्टर
तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे। राहुल गांधी जी…हमारी रायबरेली को कृपया जातिवाद में मत उलझाइए।
इस तरह के पोस्टर रायबरेली में लगे हैं। इस पर भाजपा नेता हर्षित सिंह तोमर का नाम लिखा है।
हर्षित सिंह ने कहा-जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही।
रायबरेली में राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 7 सीओ
राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायबरेली में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सात सीओ, पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। रूट चार्ट भी निर्धारित किया गया है। रूट चार्ट के अनुसार, जिन थानों से होकर राहुल गांधी का काफिला गुजरेगा, उन सभी थानों की पुलिस और संबंधित सीओ उनकी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे, भारी संख्या में मिलने पहुंचे कार्यकर्ता
राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उसका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी पहुंचे थे।
30 अप्रैल को शुभम द्विवेदी के घर जाएंगे राहुल- मोना मिश्रा
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा- राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं, वे अमेठी, रायबरेली जाएंगे। जनप्रतिनिधि होने के नाते जो उनका दायित्व है, वे उसका निर्वहन कर रहे हैं। वे कानपुर के जो (शुभम द्विवेदी) पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हैं, उनके यहां भी जाएंगे।
राहुल गांधी खुद कंधे पर बैग टांगकर दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर गए
दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए राहुल गांधी के रवाना होने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह बैग पर अपना बैग टांगे हुए हैं।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- राहुल गांधी को हम सलाम करते हैं
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा, “गांधी परिवार की एक विशेषता रही है कि ये अपने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र का पूरा ख्याल रखते हैं। आज उनका दौरा अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए है। राहुल गांधी को हम सलाम करते हैं कि जिस तरह वे पहलगाम की घटना के बाद अपनी यात्रा से आए, कश्मीर गए…”
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि आतंकवाद से लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। अब अगर सरकार संसद सत्र बुलाना चाहती है तो यह उनकी जिम्मेदारी है और हम इसका स्वागत करते हैं।
अजय राय ने कहा- राहुल का रायबरेली से पुराना रिश्ता है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा, “राहुल गांधी अपने क्षेत्र के लोगों से मिलते रहते हैं, उनका वहां के लोगों से पुराना रिश्ता है। वे जनता के साथ रिश्ते निभाते हैं, वे उनके परिवारों के साथ खड़े होते हैं और उनकी जो भी समस्याएं होती हैं उनका समाधान कराते हैं…”
कल आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम के घर जाएंगे राहुल
30 अप्रैल को सांसद राहुल गांधी कानपुर दौरे पर रहेंगे। वे पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाएंगे। परिजनों से मुलाकात कर शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह करीब एक घंटे कानपुर में रुकेंगे।
कल अमेठी में नर्सिंग कॉलेज का करेंगे निरीक्षण
राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित आयुध कारखाना जाएंगे।
संजय गांधी अस्पताल में हृदय इकाई का उद्घाटन करेंगे।
वह इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे।
संजय गांधी अस्पताल का संचालन संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल गांधी ट्रस्टी के रूप में कार्य करते हैं।
आज लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री का भम्रण करेंगे राहुल
राहुल फैक्ट्री में मेगावॉट एटम सोलर रूफ टॉप और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
सुबह 10:45 बजे सिविल लाइंस में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
11 बजे बचत भवन में दिशा बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री का भम्रण करेंगे।
शाम साढ़े 4 बजे डलमऊ में सरेनी के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
शाम साढ़े 6 बजे सांसद निवास चले जाएंगे।
सांसद बनने के बाद कब-कब राहुल रायबरेली आए?
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी पहली बार बतौर सांसद 9 जुलाई को रायबरेली आए थे। तब वह आभार रैली करके कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किए थे।
रायबरेली में सांसद राहुल गांधी दूसरी बार दलित युवक की हत्या मामले में उसके परिवार से मिलने आए थे।
राहुल गांधी तीसरी बार रायबरेली 5 नवंबर 2024 को दिशा बैठक में शामिल होने आए थे।
20 फरवरी 2025 को राहुल गांधी चौथी बार रायबरेली पहुंचे थे। तब उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा की थी। साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी