spot_img

राष्ट्रीय करणी सेना, राजपूत करणी सेना में फायरिंग-मारपीट:दोनों का एक-दूसरे पर हमले का आरोप, VIDEO सामने आया

Must Read

जयपुर में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें मकराना जख्मी हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

- Advertisement -
महिलापाल सिंह मकराना (बाएं) श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष हैं। शिव सिंह शेखावत (दाएं) राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष हैं।
महिलापाल सिंह मकराना (बाएं) श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष हैं। शिव सिंह शेखावत (दाएं) राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष हैं।

दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई
शेखावत ने कहा है कि मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। उसके साथ मारपीट की।

वहीं, महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों ही पक्षों की ओर से देर रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

महिपाल सिंह मकराना को देर शाम को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।
महिपाल सिंह मकराना को देर शाम को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

मकराना की गोली जमीन पर लगी- शेखावत
शिव सिंह शेखावत ने बताया, ‘मकराना का शुक्रवार को मेरे छोटे भाई के पास फोन आया था। कह रहा था कि बैठकर बात कर लेते हैं। सभी बात कर रहे थे। वो शायद नशे में था। इस बीच उसने मेरे ऊपर फायर कर दिया। फायर जमीन पर लगा। इसके बाद मेरे गनमैन से इसके सिर पर बंदूक का बट मार दिया। मकराना के साथ तीन लोग और थे। हमने उन सभी को पकड़ लिया।’

महिपाल की पत्नी बोलीं- धोखे से बुलाकर मारा
महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया- ‘इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्‌ठा कर रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखे से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।’

जयपुर के चित्रकूट में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का इस बिल्डिंग में ऑफिस और घर है। यहीं पर पूरा घटनाक्रम हुआ।
जयपुर के चित्रकूट में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का इस बिल्डिंग में ऑफिस और घर है। यहीं पर पूरा घटनाक्रम हुआ।

घटना के कई वीडियो सामने आए
घटना के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। महिपाल सिंह मकराना के सिर से खून निकलता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है।

शिव सिंह शेखावत के साथ मौजूद लोगों ने महिपाल सिंह मकराना को पकड़ लिया।
शिव सिंह शेखावत के साथ मौजूद लोगों ने महिपाल सिंह मकराना को पकड़ लिया।
घटना के दौरान महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए।
घटना के दौरान महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए।
घायल मकराना को काफी देर बाद हॉस्पिटल ले जाया गया।
घायल मकराना को काफी देर बाद हॉस्पिटल ले जाया गया।

गोली से किसी को चोट नहीं लगी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि दोनों के पास गनमैन हैं। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय से लिए गए CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

DCP अमित कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। बुलेट का शेल मौके पर मिला है। फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी है। मारपीट में चोट लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

वर्चस्व की लड़ाई
दिसंबर 2023 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच राजपूत समाज में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात को हुई घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ही गुट लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते आए हैं।

पृथ्वीराज चौहन के वंशज हैं मकराना? मारपीट में घायल राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना अक्सर विवादों में रहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी गुजरात में गिरफ्तारी हुई थी। वे भाजपा नेता पुरुषोत्तम रूपाला के राजपूतों को लेकर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि, बाद में राजपूत समाज के भारी विरोध के चलते उन्हें छोड़ दिया गया था।

मकराना करणी सेना के साथ लोकेंद्र सिंह कालवी के दौर से जुड़े हैं। पद्मावत मूवी के विरोध के चलते करणी सेना राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई थी। इस दौरान महिपाल सिंह मकराना ने ही फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को लीड किया था। बताया जाता है कि मकराना पृथ्वीराज चौहान की 21वीं पीढ़ी के वंशज हैं।

कालवी के समय ही कई संगठन बने
​​​​​​​
साल 2017 में जब श्री राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी पद्मावत मूवी को लेकर देशभर में प्रदर्शन् कर रहे थे, उस दौरान भी करणी सेना के कई गुट थे। इनमें कालवी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अजीत सिंह की श्री राजपूत करणी सेवा समिति और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणाी सेना थी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -