spot_img

राष्ट्रपति महाकुंभ पहुंचीं, संगम स्नान करेंगी:बोट से संगम के लिए रवाना, सीएम योगी भी साथ; अक्षयवट और हनुमान मंदिर भी जाएंगी

Must Read

acn18.com   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंच गई हैं। वह संगम में डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं।

- Advertisement -

अब वह सीएम योगी और राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम जाते वक्त पक्षियों को दाना खिलाया।
राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम जाते वक्त पक्षियों को दाना खिलाया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और सीएम ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और सीएम ने स्वागत किया।

महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक 46 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ​

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई

Acn18.Com.रायपुर, 10 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और...

More Articles Like This

- Advertisement -