Home देश दुनिया रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:PM मोदी ने दी बधाई, योगी महाआरती करेंगे,...

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:PM मोदी ने दी बधाई, योगी महाआरती करेंगे, 4 डिग्री टेम्परेचर में 10 राज्यों से पहुंच रहे भक्त

0
97

acn18.com/  अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे। राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। अयोध्या का 4 टेम्परेचर डिग्री है। कड़ाके की ठंड में दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। 5 हजार मेहमानों की मेजबानी होगी, इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे। यहां राम कथा होनी है।

11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

 

रामलला की तरह सजकर महाराष्ट्र से अयोध्या एक बच्ची अपनी मां के साथ पहुंची है।राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है।