राजधानी के तीन युवकों की कर दी गई हत्या
इस हत्याकांड से धमतरी सहित अन्य जिलों में फैली दहशत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तीन युवक बीती रात धमतरी पहुंचे वहां मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में इनका विवाद शुरू हो गया और फिर चाकू निकले और तीनो युवकों पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। इस विवाद की सूचना अर्जुनी थाना पुलिस को मिलती और पुलिस वहां पहुंचती तब तक तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस द्वारा रात में ही संदीप लोगों की दर पकड़ शुरू कर दी गई पता चला है कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है।
तीन युवकों की हत्या से पूरा क्षेत्र दहशत में है। कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है।




